
देश विदेश घूमने वाले प्रधानमंत्री प्रदेश सरकार की योजनाओ से मजदूर,किसान,व्यपार,महिला,युवा,आदिवासी वर्ग का उत्थान देखने खैरागढ़ चुनाव में आये-ऋषि शास्त्री
राजनाँदगाँव:- छत्तीसगढ़ में आगामी उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी चयन के पश्चयात स्टारप्रचारको की सूची तैयार कर जारी की है जिसमे अपने दल के राष्ट्रीय नेताओ का नाम शामिल किया है सूची में ऐसे भी नेता है जिन्हें छत्तीसगढ़ की जनता ने सत्ता से बेदखल करते हुए पहले ही अपने क्षेत्र के चुनाव में बड़े मतों से हरा कर उनकी छुट्टी कर दी है,ऐसे दर्जनों नेताओ का नाम भाजपा ने प्रचारक की सूची में रखा है जबकि भाजपा को खैरगढ़ विधानसभा उपचुनाव में देश के प्रधानमंत्री का नाम शामिल करना चाहिए क्योंकि उन्हें देश विदेश की यात्रा करने में बड़ा आनंद आता है।
पार्षद दल के प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने आगे कहा कि देश मे महगाई और सम्प्रदायिक दंगो की ही खबर सामने आति रहती है इस बीच अगर प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आते है तो उन्हें निश्चित ही कुछ नवीन देखने को मिलेगा जहाँ गौ माता की जय शब्द का सारांश प्रदेश सरकार की योजनाओ में दिखेगा, जय श्री राम की गूंज की कल्पना प्रदेश सरकार की योजनाओं में मिलेगी,अन्नदाताओं का मान-मजदूर आदिवासी का सम्मान महिलाओं और व्यपार वर्ग का उत्थान न्याय रूपी कार्य मे दिखेगा,छत्तीसगढ़ आज युवा पीढ़ी की जिज्ञासा अनुरूप परिवार संजो रहा है,प्रदेश का युवा वर्ग योजनाओं के जरिये रोजगार व स्वरोजगार प्राप्त कर रहे है।
उपलब्धियो से भरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की परिकल्पना देश तलाश रहा है,प्रधानमंत्री ने देश के कोने कोने में जा कर चुनाव प्रचार बखूबी किया है इसलिए प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ भी आना चाहिए।











































