राजनांदगांव : कांवड़ यात्रा के लिए मोहारा शिवनाथ नदी तट में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु महापौर ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र…

साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था के लिए निगम अमले की लगी ड्यूटी

राजनांदगांव 18 जुलाई। श्रावण मास में शिव मंदिरो में अभिषेक करने जल लेने शिवनाथ नदी में श्रणालुओ द्वारा प्रति सोमवार को अल सुबह से मोहारा शिवनाथ नदी में जल भरने भारी संख्या मंे पहुचते है, जिनकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग को पत्र प्रेषित किया है।


महापौर श्री यादव ने बताया कि धार्मिक मास श्रावण के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं अभिषेक हेतु प्रति सोमवार श्रद्धालु मोहारा शिवनाथ नदी में स्नान एवं जल भरने जाते है। वर्तमान में बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ गया है, जिससे स्नान एवं जल भरने के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर सुरक्षा एवं गोताखोरो की व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

इसी प्रकार कांवड़ियो का जत्था के रूप में सुबह से ही आना जाना लगा रहता है, श्रद्धालुओ की भीड के सुगम आवागमन के लिए भी यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल लगाने कहा गया है।
महापौर श्री यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा भी मूलभूत सुविधा के लिए ड्यूटी लगाई गयी है। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बिजली पानी सफाई के लिए अधिकारियो व कर्मचारियो को दायित्व सौपा है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ की सुरक्षा एवं सुविधा का पुरा ध्यान रखा जायेगा। उन्हांेने श्रद्धालुओ से अपील की है कि वे नदी के गहरे पानी में न उतरे, छोटे बच्चो का विशेष ध्यान रखे तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सडक में किनारे चले।