राजनांदगांव : ‘काकाजी’ के नाम से प्रसिद्ध थे श्री लीलाराम भोजवानी, आज निकलेगी अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव। काका जी के नाम से प्रसिद्ध श्री लीलाराम भोजवानी की निधन की खबर से सिर्फ संस्कारधानी ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में शोक की लहर है शहर के चहते विधायकों में शामिल रहे श्री लीलाराम भोजवानी का राजनीतिक सफर भी उतार और चढ़ाव से भरा हुआ रहा। श्री लीलाराम भोजवानी ने भले ही अपना पूरा राजनीतिक सफर जन संघ और भाजपा के साथ पूरा किया लेकिन वह कांग्रेस सहित अन्य दलों में भी काफी लोकप्रिय रहे। पार्षद, पत्रकारिता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय कर चुके श्री भोजवानी की सरलता ही रही कि आम से खास जन तक में बड़ी सादगी से ही मुलाकात करते थे।

आज अपरान्ह अंतिम यात्रा
श्री लीलाराम भोजवानी पिछले 3 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे परिजनों ने उन्हें राजधानी रायपुर स्थित एमएमआई अस्पताल में दाखिल कराया था यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थे। कल सुबह से उनकी स्थिति नाजूक होती गई और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा देर रात उनका निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार को उनके निवास स्थान से निकलेगी।