
दीपावली मिलन में कान्यकुब्ज सभा ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं
प्रतिभा सम्मान का आयोजन
राजनांदगांव कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन समारोह
हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की फैंसी ड्रेस,
डांस और क्विज प्रतियोगिता के साथ साथ महिलाओं की रंगोली व पारंपरिक
वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
डॉ. अरूण शंकर दीक्षित जी के सहयोग से
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर
एवं ई. सी. जी. परीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती विमलेश शुक्ला की
ओर से स्व. जगतनारायण शुक्ल की पुण्य स्मृति में 21 कुर्सियां प्रदान की
गईं।

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन समारोह दोपहर 12.00 बजे
कान्यकुब्ज सांस्कृतिक भवन, खंडेलवाल कालोनी, कौरिनभाठा, में दीप
प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। संरक्षक डॉ. अरूण
शंकर दीक्षित, श्री ऋषिकुमार तिवारी, प्रो. आर. पी. दीक्षित, श्री
प्रकाशचंद्र शुक्ला, अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा, श्री करूणा शंकर
तिवारी, वी डी तिवारी,
महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती ममता अवस्थी ने
दीप प्रज्जवलित किया एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
की। महिला शाखा की सदस्याओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संरक्षक डॉ.
अरूण शंकर दीक्षित एवं अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा ने अपने संक्षिप्त
उद्बोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने बताया
कि दिवंगत संरक्षक स्व. जगतनारायण शुक्ला की पुण्य स्मृति में शुक्ला
परिवार की ओर से श्रीमती विमलेश शुक्ला ने 21 कुर्सियां समाज को भेंट की
इस घोषणा का सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरूण शंकर दीक्षित के सौजन्य से उनके ही कुशल
निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
जिसमें प्रसिद्ध नाड़ी
वैद्य एवं आयुर्वेदाचार्य डॉ. निदेश शर्मा, सुश्री रोशनी वर्मा एवं श्री
आशीष त्रिपाठी ने तत्परतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण किया 33 लोगों ने
स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं 19 लोगों का ई. सी.जी. किया गया। निःशुल्क
परीक्षण शिविर का व्यवस्थित संचालन करने में सहसचिव भूपेन्द्र बाजपेयी,
प्रसन्न तिवारी, अंशुमान दुबे, रंजन मिश्रा एवं अमित तिवारी ने विशेष
भूमिका निभाई तथा अन्नकूट के अवसर पर भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी
श्री विकास शुक्ला ने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
बच्चो के फैंसी ड्रेस, डांस एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा महिलाओं
की पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता एव पूरे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन
श्रीमती स्नेहा तिवारी ने किया। पुरस्कार वितरण की कड़ी में प्रतिभा
सम्मान में कु. चौतन्या द्विवेदी स्व. पं. शिवकुमार शास्त्री स्मृति
कन्या सरस्वती सम्मान रु. 11000/- नकद प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त
चि. सार्थक शुक्ला चि. अदविक शुक्ला , कु. आनंदी अवस्थी , चि. आराध्य
तिवारी , कु. भव्या बाजपेयी , चि. गौरव बाजपेयी, चि. विकल्प तिवारी , चि.
विजयन्त द्विवेदी , कु. साक्षी शुक्ला श्रीमती स्मृति त्रिपाठी एवं
श्रीमती स्नेहलता तिवारी को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये।
रंगोली एवं पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में
श्रीमती माधुरी त्रिवेदी, श्रीमती अलका पाण्डे एवं श्रीमती सोनल बाजपेयी
ने मूल्यांकन किया। श्रीमती ममता अवस्थी द्वारा स्व. श्रीमती शोभा अवस्थी
की पुण्य स्मृति में प्रदान किये गये जिसमे श्रीमती स्वाती बाजपेयी
प्रथम, श्रीमती विशाखा शुक्ला द्वितीय, श्रीमती साक्षी शुक्ला तृतीय रहीं
एवं श्रीमती स्वाती शुक्ला,
श्रीमती विशाखा दुबे एवं श्रीमती ऊषा
द्विवेदी को सराहनीय प्रदर्शन का पुरस्कर समाज की ओर से प्रदान किया गया।
पारंपरिक वेशभूषा में श्रीमती शुभ्रा मिश्रा प्रथम, श्रीमती स्वाती
बाजपेयी द्वितीय एवं मीनल बाजपेयी तथा श्रीमती प्रज्ञा शुक्ला तृतीय
स्थान पर रहीं इन्हें श्रीमती मोहिनी शुक्ला द्वारा प्रदत्त स्व. श्रीमती
वेदवती शुक्ला स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती स्नेहा तिवारी, अचला अवस्थी
एवं शिखा दुबे ने मिलकर किया जिसमें दिव्य तिवारी एव आराध्य तिवारी
प्रथम, चौतन्या द्विवेदी एवं अभ्युदय तिवारी द्वितीय तथा राघव शुक्ला एवं
दिव्य द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। आभार प्रदर्शन सचिव अजय शुक्ला ने
किया।
कार्यक्रम में श्री कृपाशंकर बाजपेयी, यज्ञनारायण शुक्ला, अखिलेश तिवारी,
सुरेन्द्र दुबे, विवेक शुक्ला, सुशील तिवारी, विकास शुक्ला, लक्ष्मीकांत
मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित, अमित शुक्ला, मदन मोहन मिश्रा, संजीव मिश्रा,
संजय मिश्रा, शैलेष शुक्ला, महिला शाखा की सचिव श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला,
डा नीलम तिवारी, संध्या दीक्षित, अनीता बाजपेयी अर्पिता मिश्रा, शोभा
शंकर त्रिपाठी,मुकेश तिवारी, अरूण शुक्ला, बचनेश त्रिपाठी, उमाकांत
बाजपेयी, प्रदीप बाजपेयी, अवधेश शुक्ला, सुनील मिश्रा, सहित बड़ी संख्या
में विप्रवर उपस्थित थे।









































