
नवगढित जिला खैरागढ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुंथी सुलझाई त्रिकोणी प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस ने बडी बहन को किया गिरफ्तार । अनुमति के लिए प्रेमी से बात करने के मामले मे गुस्साई बडी बहन ने छोटी बहन की कुल्हाडी मार कर हत्या कर दी ।नवगठित जिला खैरागढ छुईखदान गंडई क्षेत्र के कुशियारी गांव मे हुए इस सनसनी खेज वारदात के 24 घंटे के भीतर अनसुलझी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है ।
इस मामले मे पुलिस ने मृतिका के बडी बहन को गिरफ्तार किया है । खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशयारी में एक बड़ी बहन ने प् त्रिकोणी प्रेम प्रसंग के चलते अपनी सगी बहन की ही हत्या कर दी।
ग्राम कुशयारी निवासी आरोपी का अपने गांव के युवक से ही प्रेम प्रसंग था जब आरोपी लड़की को पता चला कि उसकी छोटी बहन का भी उसके प्रेमी से संबंध है तो उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन के सिर पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस को मृतिका की बहन पर संदेह होने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया ।खैरागढ़ जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने हुए मामले के आरोपियों को आई पी सी की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।









































