राजनांदगांव : केन्द्रीय राज्यमंत्री ने राजनांदगांव मे ली केन्दीय योजनाओ की बैठक …

राजनांदगांव – सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार के भानु प्रताप सिह वर्मा ने आज अपने छत्तीसगढ प्रवास के दौरान राजनांदगांव जिले के जिला  पंचायत के सभागार मे अधिकारीयो,स्व सहायता समूह एन जी ओ और हितग्राहियो के साथ केन्द्रीय योजनाओ के सम्बंध मे बैठक लेकर क्रियावन्यन की चर्चा की ।इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डे महापौर हेमादेशमुख कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रातिनिधी एवं आधिकारी उपस्थित थे ।

इस मौके पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले मे केन्द्र सरकार व्दारा संचालित केन्द्रीय योजनाओ के क्रियावन्यन के सम्बंध मे जानकारी दी ।उन्होने बताया कि जल शक्ति योजना अन्तर्गत 33 गांवो मे नल जल योजना आन्तर्गत पेयजल पहुचाने का कार्य सफलाता पूर्वक किया गया है ।इस पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर घर नल , हर घर जल पहुचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल शक्ती मिशन के तहत घर घर पानी पहुचाने का कार्य कर रही है इस मौके पर उन्होने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ को छोटे छोटे उद्योग के माध्यम से रोजगार से जोडने पर जोर दिया ।

केन्द्रीय राज्य मंत्री  ने कहा कि सभी के प्रयास से हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सकता है । बैठक के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि कोरोना काल मे प्रभावित छोटे एवं लघु उद्योग के उत्थान के लिए स्व निधी योजना अन्तर्गत  केन्द्र सरकार ने पांच लाख करोड  रु का प्रावधान किया है । जिसमे से हितग्राहियो ने तीन लाख करोड रु से अधिक का लाभ दिया जा चुका है यह योजना 2023 तक लागू रहेगी

केन्द्रीय राज्य मंत्री  भानू प्रताप सिह वर्मा अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान राजनांदगांव पहुचे हुए है उन्होने बताया कि केन्द्रीय योजनाओ की क्रियावन्यन धरातल पर देखने पहुचे है ।

केन्द्रीय राज्य मंत्री  भानू प्रताप सिह वर्मा ने केन्द्रीय योजनाओ नल जल योजना प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओ की समीक्षा बैठक ली है और राष्ट्रीय आजीविका मिशन अन्तर्गत अधिक अधिक महिलाओ को रोजगार से जोडने पर जोर दिया है ।