राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना काल में निगम कर्मचारी अपना जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं असली बधाई के पात्र यही लोग है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी में पूरे शहर को अपनी पहचान देने वाले निगम कर्मचारी इस करो ना काल में किसी भी क्षेत्र में कोई भी कार्य हो अपने कार्य इमानदारी से किये उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे विपदा पर निगम कर्मचारी कभी मुंह नहीं मोड़ कार्य कोई भी हो चाहे मैं स्वच्छता दीदी की बात करूं जिन्होंने लोगों के घर तक पहुंच कर इस करो ना काल में पीछे नहीं हटे डोर टू डोर लोगों के घर जाकर कचरा संग्रहण किया ।

पॉजिटिव वाले घर पर भी अलग गाड़ी से उनके द्वारा उपयोग किए गए अपशिष्ट को अलग से नष्ट किए निगम के कर्मचारी पूरे शहर के सभी वार्डों में चाहे वह कोरोना पॉजिटिव वाले घर क्यों ना हो वहां तक सेनीटाइजर का कार्य बड़ी ईमानदारी से किया ऐसे समय में जल विभाग के कर्मचारी पूरे शहर में जो भी शिकायत पाइप लाइन लीकेज की बात गंदा पानी की शिकायत नल टूटने की शिकायत सभी कार्य इस करो ना काल में सभी कर्मचारी ईमानदारी से कार्य किए मोटर प्रति पालन विभाग के कर्मचारी अपनी दायित्व पर भी खरा उतरे जहां जा पानी की शिकायत मिलते गया वहां टैंकर के माध्यम से कंटेनर के माध्यम से यह जहां जहां पर सिंटेक्स में पानी डालने की बात हो सभी कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के बिना निगम का कोई भी कार्यक्रम अधूरा है कोविड-19 सेंटर निर्माण की बात हो सुखा सामग्री इकट्ठे करने की बात हो या अधिकारियों के घरों में यह गार्डन में इनके द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।
निगम कर्मचारी द्वारा वादों में कोरोना पॉजिटिव मरीज का सूची तैयार करना 18 से 44 वर्ष टीका लगाने उनका भी सूची तैयार करना 60 वर्ष के ऊपर वाले जो टीका नहीं लगाया उनका भी सूची तैयार करना ऐसा सभी कार्य निगम कर्मचारी के द्वारा किया गया। निगम में सुखा सामग्री आने के लिस्ट भी तैयार करना सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
दूसरी तरफ निगम ऑफिस के सभी कर्मचारी अपने अपने कार्य में पूरी ईमानदारी से कोरोना काल में कार्य कर रहे हैं कोरोना से मरने वाले व्यक्ति का दाह संस्कार भी निगम कर्मचारी बखूबी निभा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि शहर को पूरी तरह संभाल कर रखने में निगम कर्मचारी की भूमिका प्रशंसनीय है। निगम प्रशासन एवं महापौर से निवेदन है कि दानदाताओं से मिले सुखा सामग्री इन्हीं कर्मचारियों को भेंट किया जाए।










































