राजनांदगांव- शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने कहा कि भाजपाइयों को कोरोना महामारी से कहीं ज्यादा चिंता बंगाल के अपने कार्यकर्ताओं की है आज पूरे विश्व की जनता कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही हैं इस बीच बंगाल में मारपीट की घटना को लेकर तिल का ताड़ बनाने के लिए पूरे भारत के भाजपाई अपने अपने घरों के सामने धरने में बैठे हुए हैं।

सिन्हा ने कहा की लानत है ऐसे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपाइयों को इस सकट मे राजनीति करने अवसर ढूंढते है इतनी ही परवाह अपने कार्यकर्ताओं के ऊपर है जिसमें सहानुभूति दिखा रहे हो वही सहानुभूति आज कोरोना महामारी के इस संकट से जूझ रहे है उस परिवार के ऊपर दिखाऐ होते तो सायद तस्वीर कुछ अलग होता ।
उनकी क्या समस्या है क्या जरूरत है कभी जानने की कोशिश आपके द्वारा नहीं की गई यह दुर्भाग्य है कि हमारे राजनांदगांव के विधायक हैऔर वह पूर्व मे 15 साल तक मुख्यमंत्री रहा है ।और साथ ही वर्तमान मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है ।










































