राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण की भयानक स्थिति से निपटने शासन प्रशासन के अलावा समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कोरोना पिडितों के स्वास्थ्य लाभ तथा गरीब परिवारों को राहत देने विभिन्न प्रकार के सहयोग दिये जा रहे है। जिसमें हमारे संस्कारधानी राजनांदगांव के विभिन्न संगठन भी बढ-चढ कर हिस्सा लेकर कार्य कर रहे है।
इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने भी लॉकडाउन के कारण रोजी रोटी की समस्या से ग्रसित परिवारो को विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के सहयोग से राहत सामाग्री उपलब्ध कराने की अपील की थी। जिसके तहत विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा कोरोना पीडितों को भोजन सहित अन्य आवश्यक सामग्री के अलावा गरीब परिवारो कों राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में नगर की स्वयंसेवी सस्थाओं राजपूत महिला समाज, श्याम महिला मण्डल, आरंभ एक प्रयास फाउंडेशन, प्रवाही फाउंडेशन एवं सीनियर एक कदम फाउंडेशन संस्था द्वारा लाकडाउन से प्रभावित गरीब परिवारों के लिये राहत सामग्री उपलब्ध कराये है। उपरोक्त संस्थाओं का सहयोग प्रदान करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने साधुवाद देते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने स्वयंसेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पिछले बार की तुलना में इस बार का कोरोना संक्रमण बहुत ज्यादा है, जिससे बचाव के लिये देश के विभिन्न प्रांतों सहित छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है।
लॉक डाउन के कारण प्रतिदिन रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वालों पर रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। नगर के उन गरीब परिवारों को गत वर्ष संस्कारधानी के समाजसेवियों द्वारा बढ़-चढ़ कर सहयोग किया गया था और इस वर्ष भी इनके द्वारा कोविड सेन्टर, आक्सीजन सिलेन्डर, भोजन आदि के अलावा अन्य व्यवस्था भी की जा रही है तथा गरीब परिवारों को राहत सामग्री भी उपलब्ध करायी जा रही है।
इसी कड़ी में राजपूत महिला समाज, श्याम महिला मण्डल, आरंभ एक प्रयास फाउंडेशन, प्रवाही फाउंडेशन एवं सीनियर एक कदम फाउंडेशन संस्था ने स्व-स्फ्रूर्थ होकर बढ-चढ कर लॉकडाउन से प्रभावित गरीब परिवारों के लिये राहत सामग्री उपलब्ध कराये है। जिसे वार्डो के गरीब परिवारों को वितरण कराया जायेगा। मै पुनः इन संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूॅ और भविष्य मे भी इसी प्रकार सहयोग की कामना करती हूॅ।










































