राजनांदगांव : क्षेत्र में सट्टा लिखने वाले आरोपी के विरूद्ध थाना छुरिया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, सट्टा लिखने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से नगदी रकम कुल 5010 रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाॅट पेन बरामद

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के सख्त निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब, सट्टा-जुआ, नशीली वस्तुओं पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। आज दिनांक 30.05.2022 को थाना छुरिया क्षेत्रातंर्गत जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी (चारभांठा) में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा रहा है कि सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में मौंके पर पहुॅचकर रेड कार्यवाही किया।

मौके पर चंदन मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक शाॅप के मालिक ग्राम बम्हनी चारभांठा के चंदन सिंह यादव नामक व्यक्ति के द्वारा अपने मोबाईल दुकान में अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया जिसके कब्जे से नगदी रकम कुल 5010 रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाॅट पेन बरामद कर आरोपी चंदन सिंह यादव पिता सहज राम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बम्हनी चारभांठा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव के विरूद्ध थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 224/2022 धारा 4(क) सट्टा एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव, प्र0आर0 799 संतोष नायक, आरक्षक 296, 1683 की विशेष भूमिका रही है।