
ऽ थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा खंडेलवाल पेट्रोलपंप के पीछे सिंगदाई में रात्रि में जुआ खेलने वालो पर जुआ रेड कार्यवाही कर 18240 रुपया जप्त कर पकड़े गए 04 आरोपियों पर जुआ एक्ट अंर्तगत कार्यवाही किया गया ।
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग (आईपीएस ) के जुआ सट्टा अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने संबंधी दिए गए दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.12.2023 को रात्रि 01:00 बजे खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पीछे सिंगदाई मे 52 पत्ती तास से हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेलने के मुखबिर सूचना मिलने पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा सिंगदाई खार जाकर जुआ रेड कार्यवाही किया गया
जिसपर पुलिस को देख रात्रि में अंधेरा होने से कुछ जुआडियान भाग गए पकड़े गए 04 नफर जुआडियान अविनाश उर्फ मोनू गुप्ता निवासी कुआं चौक , स्यामू सोनकर निवासी सागरपारा ,सूरज जांगड़े निवासी कुआं चौक ,संतोष चंदेल निवासी कुआं चौक ,के पास एवम् फड़ से कुल 18240 रूपये तथा 52 पत्ती तास जप्त कर जुआ एक्ट अंतर्गत कार्यवाही किया गया
ऽ -उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा ,उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर, राकेश पटेल सहायक , प्रधान आरक्षक जय हिंद चौबे आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आदित्य सोलंकी लक्ष्मण टंडन कृष्ण ठाकुर, देवेंद्र पाल कमल यादव की भूमिका सराहनीय रही।









































