राजनांदगांव- थाना खडगांव में दिनांक 05.06.2021 को मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम दिघवाडी चौक के पास छत्तीसगढ़ राज्य से जानवरो गाय बछडा को कत्ल खाना महाराष्ट्र राज्य ले जाते हैं आरोपियों सहित वाहन को जप्त किया गया है।
वाहन छोटा हाथी क्र० MH 40 BG 7884 से 7 नग गाय, 1 नग बछड़ा को ठुस ठुस के भरकर बिना दाना पानी के आरोपियो के द्वारा ले जाया जा रहा था। तभी सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
मौके पर आरोपियों 1) निशांत जामुलकर पिता ब्रम्हानंद उम्र 23 साल सा०धोबेटेकरी अर्जुनी गोदिया महाराष्ट्र, 2) स्वरूप मोटगढे पिता राजकुमार मोटगढे उम्र 33 साकिन झरपड़ा अर्जुनी मोरगांव महाराष्ट्र, 3) मनीष दहीवले पिता विजय दहीवले उम्र 20 साल सा०धोबेटेकरी अर्जुनी गोदिया महाराष्ट्र, 4) डोमार जामड़ा पिता जयपाल जामड़ा उम्र 43 साल साकिन देहारी पारा घोठिया को गिरफ्तार किया गया।
उक्त पशुओ के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 91 जा. फौ का नोटिस दिया गया। जो कोई भी वैध दस्तावेज नही होना बताये, जिससे आरोपीयो के खिलाफ अपराध धारा सदर का अपराध पाये जाने से अपराध क्रमांक 37 / 21 धारा पशु परि.अधि. 4, 6, 10, 11, छ.ग. कृ.पशु परि.अधि. 2004 धारा 10, मोटर अधि. 1988 धारा 66 / 192 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियो से वाहन क्र0 MH 40 BG 7884 कीमती 3,00,000रू. को जप्त किया गया है। आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जॉगड़े, सउनि० रामनरेश आडिल, प्र0आर0 801 कांति लाल कुमेटी, आर. 913,1711 की सराहनीय भुमिका रही।