राजनांदगांव खबरें फटाफट, राजनांदगांव जिले की प्रमुख खबरों पर नजर डालें एक साथ…… सीरीज-22, दिनांक 28 मई 2020, दिन गुरूवार

विजन टाइम्स न्यूज़ राजनांदगांव मे आप सभी पाठकों का स्वागत है तो चलिए नजर डालते हैं आज की प्रमुख खबरों पर

Advertisements

कलेक्टर श्री मौर्य ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों  का हृदय से आभार व्यक्त किया
दान की राशि का इलाज कोविड-19 हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं इलाज के लिए जरूरी सामग्री तथा जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने राजनांदगांव शहर के दानदाताओं द्वारा किए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। श्री मौर्य ने आज शाम कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में दानदाता संस्थाओं के प्रतिनिधियों और व्यक्तियों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य (आईएएस) आज शाम कार्यमुक्त हो गए। उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम को राजनांदगांव जिले का अस्थायी प्रभार सौपा है। 

कलेक्टर श्री मौर्य की अपील पर विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने प्रदान किया पीपीई किट्स, बैडशीट और मास्क
कलेक्टर ने सभी सामग्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सौपा


तीन लाख 66 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य,
बीज का अग्रिम उठाव समिति में जारी
राजनांदगांव 27 मई 2020। जिले के किसानों द्वारा मौसम खरीफ 2020 में फसल बोनी के लिए खेतो की साफ सफाई, समतलीकरण, मेढ़ बंधान, खाद बिखराव एवं भूमि सुधार कार्य अंतिम चरण में है। जिससे मानसून के आगमन के साथ समय पर विभिन्न खरीफ फसलों की बोनी की जा सके।

मेहनती हाथों ने ईंट बनाकर रखी आर्थिक सशक्तिकरण की बुनियाद
शासन की बिहान योजना से महिलाओं को मिली मदद, बनी आत्मनिर्भर
कोविड-19 के लॉकडाउन अवधि में भी नहीं आई उत्साह में कमी
ईंट की आपूर्ति से 2 करोड़ 57 लाख रूपए की आय प्राप्त राजनांदगांव जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत एवं लगन से ईंट बनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बुनियाद रखी है। बिहान योजना के माध्यम से 17 हजार 552 स्वसहायता समूह की 1 लाख 92 हजार 959 ग्रामीण महिलाओं को शामिल करने के पश्चात अब उन्हें आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। स्वसहायता समूह की महिलाएं आजीविका अंतर्गत उन्नत कृषि, पशुपालन एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं 

आतर गांव की नदी में मिली युवक की लाश राजनांदगांव ब्लॉक मुख्यालय अंबागढ़ चौकी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत आतर गांव में एक युवक की लाश नदी में तैरती हुई मिली है पुलिस ने बताया कि जंगलू राम यादव पिछले रविवार से घर से लापता हो गया था। जिसकी पतासाजी गांव वाले अपने स्तर पर कर रहे थे। मंगलवार दोपहर खोजबीन के दौरान उसकी लाश नदी में तैरती हुई दिखाई दी शव की शिनाख्त लापता जंगलू यादव के रूप में की गई है। 

राजनांदगांव। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

राजनांदगांव। कत्लखाना ले जाते मवेशी तस्कर लालबाग पुलिस के हत्थे चढ़े, अलग-अलग दो मामलों में चार मवेशी तस्कर गिरफ्तार,बोलेरो पिकअप वाहन में कर रहे थे मवेशियों की तस्करी,लालबाग पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर पकड़ा गया,आरोपियों के कब्जे से 19 नग मवेशी सहित परिवहन में उपयोग किया जा रहा दो बोलेरो पिकअप वाहन जप्त.

खैरागढ़ ईद की मुबारक मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जफर हुसैन खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ₹5000 का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए।

खैरागढ़ धरमपुरा के ढीमर समाज में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 21000 किया समाज अध्यक्ष मनोहरलाल ढीमर उपाध्यक्ष बालाराम ढीमर आदि समाज गण उपस्थित थे।

राजनांदगांव कांग्रेस के जिला एवं शहर के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के वादों को पूरा किया

छुई खदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूला टोला में छड़ से लदे ट्रैक्टर पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को 112 की मदद से छुई खदान अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला राजनंदगांव की प्रमुख खबरों से जुड़ने के लिए हमें व्हाट्सएप 6265011391 एवं मेल E-mail-visionc48@gmail.com कर सकते हैं धन्यवाद