back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी महावीर जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 9 अप्रैल। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जैन समुदाय एवं नागरिको को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने जीवन भर लोगों को सत्य, और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी एवं आपस में प्रेम भाव से मिलजुल कर रहने की सलाह दी साथ ही पशुबलि, जातिगत भेदभाव आदि की कड़ी निंदा की। उन्हांेने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग की मूर्ति थे, हमें उनके द्वारा बताये सिद्धांतों को आत्मसात करना है और उन पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है।

Advertisements


निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री साावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,

श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने नागरिकों को महावीर जंयती की बधाई देते हुये, महावीर स्वामी के बताए सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रम्हचर्य और अपरिग्रह के मार्गो पर चलकर उमंग एवं उल्लास के साथ जयंती मनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page