राजनांदगांव : खुज्जी में त्रिकोणीय मुकाबला…

राजनांदगांव – खुज्जी विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। यहां भाजपा की बागी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ललिता कंवर ने टक्कर दी। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने 25944 वोटों से भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू को पराजित कर दिया।

भोलाराम को 80465 और भाजपा प्रत्याशी गीता साहू को 54521 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि ललिता कंवर को 15 हजार 29 वोट मिले।