राजनांदगांव : खेत में जहरीली दवा के छिड़काव : पानी पीकर 200 से अधिक दुर्लभ पक्षियों की मौत…

अंबागढ़ चौकी – जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पंचायत रंगकठेरा के आश्रित ग्राम जरहाटोला के खेत में जहरीले पानी पीने से 200 से अधिक दुर्लभ पक्षियों मिट्ठू, गौरिला, कौवा आदि की दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना की सूचना मिलते ही फारेस्ट डिपार्टमेंट के रेंज ऑफिसर से लेकर डीएफओ मामले की सघन जांच में जुटे हुए हैं।


उल्लेखनीय है कि इन दिनों खेती कार्य जारी है किसान फसल उत्पादन के लिए खेतों में मेहनत कर रहे हैं इसी क्रम में रंगकटेरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम जरहा टोला में एक किसान के खेत में जहरीले पदार्थ का खेत में छिड़काव किया गया था खेत का जहरीला पानी पीने से खेत में ही 200 से अधिक पक्षियों के दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में गांव की तरफ से फॉरेस्ट हमले को कल सुबह खबर दी गई। मौके पर अंबागढ़ चौकी फॉरेस्ट रेंजर की टीम व डीएफओ कार्यालय की पूरी टीम पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची।