राजनांदगांव : खैरागढ मे 10 मे भाजपा, 09 मे कांग्रेस और एक मे टाई, तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 में कांग्रेस की बढ़त…

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के 20 वार्ड और राजनांदगांव  नगर निगम उपचुनाव के  लिए मतगणना की प्रक्रिया तय समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू की गई। मत पत्रों के माध्यम से वोटों की गिनती की जा रही है। खैरागढ मे पालिटेक्निक कालेज को मतगणना केन्द्र बनाया गया है और गिनती के लिए 20-20 टेबल  लगाये गये है ।वही राजनादगांव नगर निगम उप चुनाव एक वार्ड के लिए पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र को मतगणना केन्द्र बनाया गया है । खैरागढ नगर पालिका परिषद मे मिले रुझान के अनुसार बी जे पी 10सीटो मे आगे चल रहे याने की जीत दर्ज की है इसी तरह 09 सीटो पर काग्रेस ने जीत दर्ज की है एक वार्ड क्रमांक 04 मे टाई की स्थिती बनी हुई है दोनो प्रत्यासीयो को 387-387 मत मिले है ।परिणामो की विधिवत घोषणा नही की गई है ।वार्ड क्रमांक 04 मे हुई टाई के चलते सिक्का उछाल कर परिणाम की घोषणा की जायेगी।खैरागढ नगर पालिका परिषद मे पूर्व मे काग्रेस,की अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपडा थी।

 यहां 20 वार्डों के लिए 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।। 17094 वाले नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में 84% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। वहीं राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर वार्ड नंबर 17 में हो रहे उपचुनाव के मतों की गणना के लिए शहर के पटवारी प्रशिक्षण केंद्र को मतगणना स्थल बनाया गया है जहां सुबह 9:00 बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू की गई है। 4889 मतदाता वाले तुलसीपुर वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यहां 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। प्रशासन के द्वारा प्रत्येक गणना टेबल पर प्रत्याशियों के लिए 1-1 गणना अभिकर्ता की अनुमति दी गई है। यहाँ पर काग्रेस ने बढत बनाई हुई है ।

 पुरी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।