राजनांदगांव : गणेश प्रतिमा का विर्सजन शिवनाथ नदी के पास निर्मित विर्सजन कुण्ड मे ही करें-महापौर…

राजनांदगांव 26 सितंबर। नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन के लिये प्रति वर्ष मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में व्यापक व्यवस्था की जाती है, निगम द्वारा विसर्जन के लिये विशालकाय विसर्जन कुण्ड का निर्माण किया गया है। जिसमें गणेश,दुर्गा आदि सभी प्रतिमाये विसर्जित की जाती है, जहॉ इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा विसर्जित की जायेगी।

Advertisements


उक्त संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन के लिये नगर सहित मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में प्रति वर्ष व्यापक व्यवस्था किये जाते है।

जिसके तहत शहर में वॉच टावर का निर्माण,चौक चौराहों में लाईट की व्यवस्था, के साथ साथ सड़कों का पेचवर्क, साफ सफाई व पानी टैंकर रखे जाते है। साथ ही शिवनाथ नदी के चारो ओर लाईट, बेरीकेटिंग आदि व्यवस्था की जाती है। इसी कडी मे प्रतिमा विसर्जन के लिये शिवनाथ नदी के पास निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुण्ड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाना है।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एन.जी.टी.) द्वारा नदी व तालाब में मुर्ति विसर्जित करना प्रतिबंधित किया गया है। उक्त बात को ध्यान में रख कर निगम द्वारा विसर्जन कुण्ड का निर्माण किया गया है।

जिसमेें प्रतिवर्ष सभी प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है। उन्होंने सभी समितियों एवं गणेश प्रतिमा रखने वाले लोगों से अपील की है कि वे मुर्ति विसर्जन कुण्ड मेें ही करे,साथ ही पूजा के लिये टेबल लगाया गया है। जिसमेें प्रतिमा रखकर पूजा की जायेगी,उसके पश्चात विसर्जन किया जायेगा तथा पूजा सामग्री विसर्जन के लिये अलग से स्थान बनाया गया है,उसमें पूजा सामग्री विसर्जित करना है। उन्होंने विसर्जन कुण्ड में प्रतिमा विसर्जित कर सहयोग करने की अपील की है।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये नगर निगम द्वारा वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कडी में शहर के भीतरी भाग में भी वृक्षारोपण किया गया है, चुकि गणेश विसर्जन के दिन झांकी देखने शहर के अलावा बाहर से भी लोग आते है। जिससे भीड बहुत हो जाती है।

भीड़ के कारण लगाये गये पौधे को नुकसान न हो इसका ख्याल हम सबको रखना है,क्योंकि यदि वह पौधा वृक्ष का रूप ले लेगा तो हमारा वातावरण स्वच्छ हो जायेगा। साथ ही बाहर से आये हुये लोगों की सुरक्षा का ध्यान भी हम नगर वासियों को करना है,क्योकि झाकी निकलने वाले रोड में भीड होने के कारण परेशानी होती है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुये लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका हमे ध्यान रखना है,ताकि हमारे संस्कारधानी का नाम बना रहे।