राजनांदगांव : गणेश विर्सजन झांकी के दौरान 05 आरोपियों को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत किया गिरफ्तार…

👉🏿 थाना कोतवाली पुलिस राजनांदगांव द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही।

Advertisements

👉🏿 गणेश विर्सजन झांकी के दौरान 05 आरोपियों को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

👉🏿 आरोपियों के कब्जे से 05 नग लोहे का धारदार चाकु किया गया जप्त।

👉🏿 2 अनावेदको के खिलाफ धारा 170/126, 135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

👉🏿 आगे भी असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏿नाम आरोपियान:-

  1. करण जोशी पिता संजय जोशी उम्र 19 वर्ष साकिन मोहारा बस्ती वार्ड नं. 37 थाना बसंतपुर
    जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
  2. नीरज केमे पिता कोमल केमे उम्र 18 वर्ष साकिन कैलाश नगर राजनांदगांव थाना कोतवाली
    जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
  3. ढालेश्वर साहू पिता कुम्भलाल साहू उम्र 32 वर्ष साकिन चिरचार थाना अर्जुंदा जिला बालोद
    (छ0ग0)
  4. प्रहलाद उर्फ सुमित ढेकावा पिता राकेश ढेकावा उम्र 22 वर्ष साकिन सरस्वती नगर स्टेशन थाना
    सरस्वती नगर जिला रायपुर (छ0ग0)
  5. प्रेम रामटेके पिता दिनेश रामटेके उम्र 19 वर्ष साकिन रसमड़ा थाना अंजोरा जिला दुर्ग (छ0ग0) नाम अनावेदकगण:- 01. प्रकाश ताण्डे पिता सुंदर ताण्डे उम्र 25 वर्ष साकिन कबीर नगर टाटीबंध
    रायपुर थाना आमानाका जिला रायपुर (छ0ग0)
    02. विक्की विश्वकर्मा उर्फ दद्दू पिता सुभाष विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन
    कबीर नगर बाल्मिकी ब्लाॅक थाना कबीर नगर जिला रायपुर

  6. राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर के चौक चैराहो,
  7. शहर के भीड़भाड़ वाले भीतरी इलाकों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए असमाजिक तत्वों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/09/2024 झांकी ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि असमाजिक किस्म के लड़को द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के नियत से लोहे का चाकु रखे है।
  8. कि सूचना पर आरोपी (1) करण जोशी पिता संजय जोशी उम्र 19 वर्ष साकिन मोहारा बस्ती वार्ड नं. 37 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) (2) नीरज केमे पिता कोमल केमे उम्र 18 वर्ष साकिन कैलाश नगर राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) (3) ढालेश्वर साहू पिता कुम्भलाल साहू उम्र 32 वर्ष साकिन चिरचार थाना अर्जुंदा जिला बालोद (छ0ग0) (4) प्रहलाद उर्फ सुमित ढेकावा पिता राकेश ढेकावा उम्र 22 वर्ष साकिन सरस्वती नगर स्टेशन थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर (छ0ग0) (5) प्रेम रामटेके पिता दिनेश रामटेके उम्र 19 वर्ष साकिन रसमड़ा थाना अंजोरा जिला दुर्ग (छ0ग0)
  9. को घेराबंदी कर पकड़े जिनके कब्जे से एक-एक नग लोहे के धारदार चाकु को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
  10. इसी तरह आज दिनांक 18.09.2024 को शहर के भीड़भाड़ व भीतरी इलाके में अनावेदक (1) प्रकाश ताण्डे पिता सुंदर ताण्डे उम्र 25 वर्ष साकिन कबीर नगर टाटीबंध रायपुर थाना आमानाका जिला रायपुर (छ0ग0) (2) विक्की विश्वकर्मा उर्फ दद्दू पिता सुभाष विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन कबीर नगर बाल्मिकी ब्लाॅक थाना कबीर नगर जिला रायपुर (छ0ग0) द्वारा पुलिस की उपस्थिति में उत्पात मचाने समझाने पर नहीं मानने पर शांतिभंग होने की स्थिति निर्मित होने पर धारा 170/126, 135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया
  11. जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आगे भी शांति व्यवस्था भंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री, रतन सिंह नेताम, प्र0आर0 शम्भूनाथ द्विवेदी, शिवकुमार नेताम, संदीप चैहान, मिलन साहू, अरूण कुमार कौमार्य, आरक्षक राम खिलावन सिन्हा, राम नारायण चंदेल, भुनेश्वर जायसी, किशन चंद्रा, नरेन्द्र प्रजापति, लिलेन्द्र पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।