राजनांदगांव: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 28 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव, 07 सितंबर 2025। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बसंतपुर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 28 आरोपियों एवं असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने झांकी के दौरान चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा उनसे चाकू भी बरामद किया। इसके अतिरिक्त 26 अनावेदकों के खिलाफ झांकी के दौरान अशांति फैलाने और हो-हुल्लड़ करने के आरोप में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कुलेश्वर यादव, सैम्यू पीटर सहित अन्य शामिल हैं। वहीं अनावेदकों में विक्रम सिंह मंडावी, निलेश साहू, पंकज यादव, प्रीतम यादव, शिवम रजक, शिवम सिन्हा, मोहन जायसवाल, भुवनेश्वर मानिकपुरी, शिवम यादव, आकाश ठाकुर, राहुल सालेमन, नरेंद्र साहू, संदीप माही, मुकेश यादव, विकास सोनकर, प्रकाश सोनकर, सुमित रनसुरे, भूषण उईके, इमरान खान, सतीश गजभिये, साहिल कुमार साहू, केशर यादव, मुकेश देशमुख, यश घरडे, रोशन साहू और महेश उर्फ लाकार शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष निगरानी
श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन व पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी रखी। गणेश चतुर्थी एवं झांकी को शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आपराधिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्यवाही का विवरण
दिनांक 06.09.2025 को मुखबिर सूचना पर चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 401/25 एवं 403/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 26 अन्य आरोपियों पर धारा 170, 126, 135(3) भा0ना0सु0सं0 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त कर सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में निरीक्षक एमन साहू, उनि नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, डेमिन साहू, दीपक जायासवाल, एतन साहू, प्रदीप लडका, सीमा जैन, मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली, संतोष महिपाल, मुंजलाल ठाकुर, जामिन्द्र वर्मा, फागु साहू, म0न0सै0 उषा गिरी सहित अन्य स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की तत्परता एवं संयम से शहर में शांति व्यवस्था बनी रही।

यह कार्रवाई शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाली है और प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।