
➡️ कांग्रेस सरकार ने अपने 5 साल के शासनकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोड़ा अटकाने का काम किया
➡️ मोदी जी की गारंटी पर 18 लाख आवास का होगा निर्माण
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र रामटेके ने एक दमदार बयान देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को 2022 तक देश के प्रत्येक बेघर गरीब को पक्के मकान देने की योजना लाई थी। जिसका भाजपा शासित प्रदेशों में अच्छा क्रियान्वयन हुआ।
छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में कांग्रेस ने अपने शासनकाल में गरीबों के पक्के मकान के सपने को पूरा नहीं होने दिया। अब छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री मोदी कि इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार करेगी।
जिसके लिए सत्ता और संगठन कृत संकल्पित है।
श्री रामटेके ने आगे कहा कि पात्र गरीबों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही की तरह कार्य करने में जुट गए हैं।
नवगठित से छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पहली बैठक में मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप लंबित 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए धन राशि आवंटित करने का निर्णय ले चुकी है। साथ ही 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के हर घर में पीने का पानी उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। यह नल जल योजना के तहत किए जाने की मंशा है।









































