राजनांदगांव : गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए युवा कांग्रेस ने बढ़ाया हाथ, घर घर जाकर कर रहे हैं मदद- चेतन भानुशाली…

राजनांदगांव – प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) एवं नेता जितेंद्र उदय मुदलियार जी द्वारा नगर निगम क्षेत्र एव ग्रामीण क्षेत्र में राजनांदगांव युवा कांग्रेस के माध्यम से जरूरत मंद लोगो को सुख राशन एवं हरि सब्जी का निरन्तर वितरण किया जा रहा है।

Advertisements

संकट में युवा बने मददगार

राजनांदगांव में लोगों की मदद के लिए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली की टीम सब्जी के पैकेट तैयार करती है। चेतन भानुशाली ने कहा कि, नेता जितेंद्र मुदलियार के निर्देश पर युवाओं की टीम बनी है. जहां हर जरूरतमंद परिवार और गरीबों की सेवा के उद्देश्य से ग्राउंड में उतरे हैं. कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही थी. उनकी मदद करना हमारा उद्देश्य है।

घर-घर पहुंचा रहे राशन

होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग भी बाहर नहीं आ रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता से राशन, सब्जी और जरूरत की सामाग्री पहुंचाना हमारा प्रथम उद्देश्य है. रोजाना 400 से ज्यादा लोगों तक राशन और सब्जी पहुंचा रहे हैं।

टीम बनाकर कर रहे मदद

युवा अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने बताया कि, कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है. कोरोना मरीजों को अस्पताल में बेड दिलाने से लेकर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दवा पहुंचाने का भी जिम्मा हमारे साथियों ने उठाया है. वहीं सुबह और शाम को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हरी सब्जियां एवं राशन सामाग्री पहुंचाया जा रहा है।