राजनांदगांव : गांजा तस्कर नाबालिग ने सायकल चालक को ठोका, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गांजा तस्करी करते हुए नाबालिक ने एक साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस ने गांजा तस्कर अपचारी बालक को अपनी हिरासत में लेकर 20 ( ख) एनडीपीएस एक्ट का जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।
ठेलकाडीह थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया ने बताया कि दो जनवरी रविवार को ग्राम पदुमतरा हाई स्कूल के समीप मेन रोड पर एक अपचारी बालक ने बजाज सी टी 100 बाइक क्रमांक सीजी 04 सी एन 4013 पर सवार होकर गांजा तस्करी करते हुए सायंकल चालक को ठोकर मार दिया।

घायल जितेंद्र कुमार यादव को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाई स्कूल के पास पहुंचकर अपचारी बालक को गिरफ्तार किया घायल जितेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 9:00 बजे अपने खेत जा रहा था इसी दौरान हाई स्कूल पदुम तरह के समीप बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दिया पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अब सारी बालक के पास से मोटरसाइकिल की डिक्की में भूरे रंग के पैकेट में रखे गए 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत लगभग 6300 रुपए को जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के अलावा भांदवि की धारा 279,337,का अपराध भी दर्ज किया है।