
राजनांदगांव – सतनाम समाज के धर्मगुरू गुरू घासीदास की जयंती आज 18 दिसंबर को शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर समाज के लोगों में उत्साह और उमंग नजर आ रहा है। बाबा की जयंती के एक दिन पूर्व शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
गुरू घासीदास की जयंती की छंटा शहर में बिखर रही है। सतनाम समाज के लोग जयंती मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जी ई रोड स्थित सतनाम भवन में समाज के लोग एकत्र होकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। भवन से शाम पांच बजे बाबाजी की शोभयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया शोभायात्रा में बाबाजी की शिक्षाओं और संदेशों का प्रचार किया गया।

साथ ही उनके जीवन पर आधारित झांकी निकाली गई शोभा यात्रा में पंथी नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने सुंदर नृत्य से सब का मन मोह लिया। शोभा यात्रा का शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया गया।
शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस सतनाम भवन पहुंची इसके बाद भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बाबा जी के जीवन दर्शन पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दी गई इस शोभायात्रा में सांसद संतोष पांडे ,पूर्व मंत्री धनुष पाटिल ,डोंगरगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक हर्षिता स्वामी बघेल किसान नेता अशोक चौधरी पूर्व विधायक रामजी भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।









































