
सीएम के महत्वकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण – गगन आइच
राजनांदगांव – पार्षद गगन आइच ने बताया कि एकतरफ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल दीपावली के पहले 17 अक्टूबर को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हैँ, वहीं दूसरी तरफ गोधन न्याय योजना को ठेंगा दिखाते हुए शहर के मध्य गोकुल नगर स्थित गोबर खरीदी केंद्र को बंद कर दिया गया हैँ l

रामकृष्ण वार्ड 45 के पार्षद गगन आईच ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गोबर विक्रेताओं के आय के स्त्रोत को बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में एक महत्त्वकांक्षी गोधन न्याय योजना की शुरुवात की गयी थी, जिसके अंतर्गत स्थानीय गोकुल नगर में भी गोबर खरीदी केंद्र संचालित किया गया था, जिसमें वहाँ के निवासियों तथा अन्य लोगों द्वारा संकलित गोबर को ख़रीदे जा रहे थे, किंतु अब देखने को मिल रहा हैँ कि इस खरीदी केंद्र को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना पर ग्रहण लगा दिया गया हैँ l
उन्होंने आगे कहा कि गोबर खरीदी बंद होने से पशुपालक बहुत परेशान हैँ वे समझ नहीं पा रहें हैँ कि जमा किये हुए गोबर का अब क्या करे ??, क्योंकि जमा किये गये गोबर में पानी गिरने के कारण सड़क एवं नाली में बहने लगा हैँ साथ ही इसकी बदबू लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहा हैँ l यदि इसका तत्काल समाधान नहीं किया जाता हैँ तो गंभीर बीमारी पनपने का खतरा बनते जा रहा हैँ l इस विषय में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों से यह जानने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा किसी प्रकार का सतोषजनक जवाब नहीं दिया गया l
गगन आईच ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने यह कहा था कि दीपावली एक बड़ा त्यौहार हैँ इसलिए गोधन न्याय योजना की राशि का भुगतान दीपावली के पूर्व हितग्राहियो को किया जाएगा, ताकि लोग धूमधाम से दीपावली मनाएं। साथ ही उन्होंने 10 हजार 624 नये गौठानों की स्वीकृति भी दी है, परन्तु एक बात समझ से परे हैँ कि गोकुल नगर स्थित बंद हो चुके गोबर खरीदी केंद्र का अब क्या होगा??. इस बारे में शासन और प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नही।









































