
भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने गोडलवाही समेत कई गांवों में किया जनसंपर्क*
राजनांदगांव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल सिंह भूआर्य का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत गोडलवाही, साल्हेटोला, मासूल कसा, करूटोला, बवली,आमाकट्टा, चिखला मटिया, राणामटिया, तुमडी कसा,पथरागांव,मटरा खुज्जी, जामनारा,करमरी, रतन भाट,महरूम,छिंदी बिहरी, कापा, उमरवाही में जनसंपर्क किया।

ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर श्री भूआर्य का अभिनंदन किया। भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह भूआर्य व उनके समर्थक मतदाताओं से मतदान कर अपना आशीर्वाद व समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। हर गांव में बैनर-पोस्टर और जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं को उनके समर्थन में जुटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इससे क्षेत्र के लोगों को उनसे विशेष उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि गोपाल सिंह भूआर्य क्षेत्र के विकास के लिए नया चेहरा बनकर आ रहा है और सभी गांव में विकास का नया इतिहास रचेगा। जनसंपर्क के दौरान श्री भूआर्य ने कहा कि किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।









































