
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ में गौ तश्करी चरम पर है, रोजाना 15 – 20 गाड़िया छत्तीसगढ़ के सीमावती छेत्र राजनांदगांव को पर करके जा रही है।इन तस्करो पे लगातार हमारे वि.ही.प. बजरंग दल और राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के गौ सेवक मुहिम छेड़े हुए है। जिसके चलते बीते 4 दिनों में ताबड़तोड़ कारवाही करते हुए अलग अलग छेत्रो में गौ तश्करी पकड़ी जा रही है।
रेंगाखर जंगल (सलेहवारा) मोहगांव थाना में पैदल तश्करी करते हुए 45 गौ माता को बचाया गया जिसमे 2 तस्करो को पकड़ा गया।
ग्राम मगरलोट टेडेसारा राजनांदगांव जिला सोमनी थाना अंतर्गत गाड़ी न. MH 28 BB 4747 जिसमे 35 गौ माता को चिचगड महाराष्ट्र कतलखाने ले जाया जा रहा था। गाड़ी के ड्राइवर और हेल्पर भाग निकले अंदेरे का फायदा उठा के।
ग्राम जवार्ताला बालोद जिला देवरी थाना अंतर्गत गाड़ी न. MH 28 BB 1425 जिसमे 27 गौ माता को चिचगड महाराष्ट्र कतलखाने लेजाया जा रहा था। इसमें 3 आरोपी को हिरासत में लिया गया है। (दोनों गाड़िया चकमा देने के लिए अलग अलग रास्ते मे भाग निकले थे)
सबसे बड़ी कारवाही दुर्ग बाईपास थाना कोतवाली दुर्ग अंतर्गत गाड़ी न. KA 51 B 8920 जिसमे 80 गौ माता को ठूस ठूस के भरा गया था। ये गाड़ी पामगढ़ बिलासपुर से भर के हैदराबाद जा रही थी जिसे आज हमारे गौ सेवको द्वारा पकड़ा गया है। इसमें 3 आरोपी को पकड़ा गया है और 1 आरोपी भाग निकला है।

17/06/2022 बेमेतरा जिला के नवागढ़ थाना में तस्कर की गाड़ी न. CG 10 C 6248 में 30 गौ माता को बचाया गया है। इसमें 1 आरोपी को पकड़ा गया है और 2 लोग अंधेरे में भाग निकले है।
रोज इसी तरह हमारे छत्तीसगढ़ सीमा को पार करते हुए हज़ारो गौ वंशों को कतलखाने ले जाया जाता है। इन्हें रोकने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है और इनके ही संरक्षण से गौ तशकरो के इरादे मजबूत होते जा रहे है और वो रोज इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते है..!!









































