
राजनांदगांव – डोंगरगढ़ ब्लॉक के वनांचल ग्राम पंचायत तोतलभर्री के आश्रित ग्राम घिकुड़िया में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें सबसे पहले मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीपक जलाकर पुष्प हार चढ़ाकर के पूजा अर्चना की गई और खेल मैदान पर पूजा अर्चना कर रिबन काटकर विधि वत शुभारंभ किया जिसमें प्रथम पुरस्कार 10000, द्वितीय पुरस्कार 5,000 ,तृतीय पुरस्कार 3000 रखा गया है और आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया
जिसमें उद्बोधन भाषण विधायक प्रतिनिधि आरती वर्मा, महामंत्री राजू राजपूत, सरपंच चंदन हटीले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहते हैं भाईचारा बढ़ता है और आगे भाषण देते हुए कहा कि वनांचल ग्राम होने के बावजूद डोगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण माननीय भुनेश्वर बघेल जी ग्रामीणों के मांग पर हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन कराया ग्रामीणों को संचार क्रांति से जुड़ाया उनके लिए धन्यवाद देते हुए अपने उद्बोधन को समाप्त की जिसमें उपस्थित थे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, महामंत्री राजू सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि आरती वर्मा,
सरपंच चंदन हठीले, युवा नेता गौतम वर्मा, कमलेश वर्मा ,ग्राम पटेल आसाराम मंडावी, भागवत मंडावी ,ग्रामीण सहदेव नेताम, तेजराम ,श्याम सिंह मंडावी, दिलीप मंडावी, सचिव बालाराम वर्मा, तेजाब नेताम शिव मंडावी, संतराम मंडावी, प्यारी, क्रिकेट आयोजन समिति के पदाधिकारी मनोज यादव, प्रदीप उईके, दुर्गेश वर्मा ,धरम वर्मा, शैलेंद्र मंडावी, एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।









































