राजनांदगांव 26 मई 2021 – कोरोना के कहर के कारण चल रहे लॉकडाउन में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है । रोज कमाने और खाने वाले परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रतिदिन अनुसार युवा कांग्रेस द्वारा ऐसे ही मध्यवर्गीय ग्राम गठुला में रहने वाले कुल 150 परिवारों को राजनांदगांव युवा कांग्रेस की ओर से राशन वितरित किया गया।

कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार द्वारा ग्राम गठुला पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को अपने हाथों से युवा साथियों के साथ मिलकर खाद्यान्न राशन सामग्री का वितरण किया गया।
राजनांदगांव युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानूशाली ने कहा कि ‘इस परिस्थिति में युवा कांग्रेस लोगों के साथ है और प्रतिदिन जरूरतमंदो को चिन्हित कर वहां मौजूद 100-150 गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण करने का कार्य किया रहा है।
शहीद उदय मुदलियार एवं शहीद अलानुर भिंडसरा की स्मृति में कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार एवं जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर जनपद सदस्य ललित टार्जन साहू युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एव अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजिक सोंलकी द्वारा राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गठुला में राशन कीट का वितरण किया गया। जिसमें विशेष रूप से युवा कांग्रेस के महासचिव दुर्गेश राजपूत अमित कुशवाहा शेख आशिफ़ मुकु वैष्णव जस्सू सोनी युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।











































