राजनांदगांव: ग्राम तिलई के पास कबाड़ी समान से भरी ट्रक में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से समय रहते पाया गया काबू…

राजनांदगांव में चलती ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

राजनांदगांव। ग्राम तिलई के समीप रोड पर शनिवार को एक चलती ट्रक अचानक आग की लपटों से घिर गई। बताया जा रहा है कि ट्रक कबाड़ी समान से भरी हुई थी। आग लगते ही देखते ही देखते ट्रक से धुआं और लपटें उठने लगीं। मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पानी डालकर और स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।