
राजनांदगांव आरोपी द्वारा सुकन्या योजना, जनधन योजना एवं अन्य खातों के नाम पर 93 डाक खाताधारकों से 14, 18,900.60 रूपये का किया धोखाधड़ी। आरोपी मनोज कुमार तारमे पिता संतोष तारमें उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम झाड़ीखैटरी पोष्ट बुचाटोला, थाना छुरिया जिला राजनांदगांव का रहने वाला है।
आरोपी थाना लालबाग पुलिस के गिरफ्त में है।
ग्रामिण खाताधारकों को न्याय दिलाने, लालबाग पुलिस द्वारा किया डाकपाल के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपी द्वारा 14,18,900.60 रुपये का किया गया धोखाधड़ी।
93 डाक खाताधारकों के बचत पैसे से किया गया आरोपी द्वारा खिलवाड ।
सुकन्या योजना, जनधन योजना एवं अन्य खातों मे जमा किया गया था, ग्रामिणा द्वारा उक्त रकम ।
ग्रामिणों के पैसे को विभागीय खाता में न जमा कर स्वयं करता था, उपयोग।
वर्ष 2018 से 2021 तक आरोपी द्वारा किया जाता रहा धोखाधड़ी।









































