राजनांदगांव : ग्राम बोरतलाव में किया गया निजात कार्यक्रम, कम्युनिटिंग पुलिसिंग, जन चौपाल, चलित थाना का आयोजन…

ग्राम सरपंच, ग्राम पंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन।

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 01.07.2022 को ग्राम बोरतलाव में थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा निजात कार्यक्रम, कम्युनिटिंग पुलिसिंग, जन चौपाल, चलित याना का सफल आयोजन किया गया, फ्लैक्स बैनर के जरिये विजुवली विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसके तहत गांजा, ड्रग्स एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया इस संबंध में खुद जागरूक रहते हुये अपने साथी, युवाओं, बच्चों, परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने समझाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे इस निजात अभियान के संदेश को उपस्थित ग्राम बोरतलाव एवं आसपास से ग्रामीणजनों को समझाते हुए उपस्थित लोगों से नशामुक्त के फायदे की जानकारी दी गई, उपस्थित ग्रामीणजनों द्वारा पुलिस द्वारा किये जा रहे इस अच्छे कार्य की प्रशंसा की गई।

इसी कार्यक्रम के दौरान लोगों को मोबाईल फाड, सोशल मिडिया फाड, चिट फंड फ्राड, आर्थिक मामलों के अपराध से बचने, महिला सुरक्षा, एवं नाबालिग बच्चों की सुरक्षा हेतु सजग करते हुए कानूनी जानकारी दी गया।

उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सरपंच सरिता मंडावी उप सरपंच सभी पंचगण एवं करीबन 200 ग्रामीणों उपस्थित रहे एवं सभी ने नशे की लत को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव एवं थाना स्टाफ प्र०आर० ताज खान, आर० सुरेन्द्र रामटेके, रविन्द्र दीवान, युगेन्द्र देशमुख, हिरेन्द्र निषाद का इस निजात कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।