राजनांदगांव : ग्राम सभा का आयोजन 24 जून सेे…

DEMO IMAGE

राजनांदगांव 22 जून 2022। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम में 24 जून 2022 से ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 24 जून से ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित करने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिन्हा ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 24 जून 2022 से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित करने के लिए एक समय सारिणी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा के आयोजन न हो सके।

इस प्रकार की व्यवस्था से विशेषकर सरपंच एवं सचिव उस ग्राम सभा की बैठक में आसानी से उपलब्ध रह सकें। इस आयोजित कार्यक्रम के लिये स्थानीय आवश्यकतानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए गये हैं। जिसकी प्रति कलेक्टर कार्यालय पंचायत को 24 जून 2022 के पूर्व उपलब्ध कराने कहा गया है। आयोजित ग्राम सभा बैठक के उपस्थित सदस्यों के उपस्थिति पंजी एवं ग्राम सभा बैठक की कार्रवाई विवरण की सत्य प्रतिलिपि कार्यालय कलेक्टर पंचायत को अनिवार्य रूप से 10 जुलाई 2022 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।