राजनांदगांव : चिखली एवं शासकीय मुद्रणालय वार्ड में सीमेंट कांक्रिट रोड तथा नाला व नाली निर्माण के लिये महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 6 अक्टूबर। शासन द्वारा स्वीकृत राशि से शहर में रोड नाली निर्माण के अलावा अन्य विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 5 चिखली में अधोसंरचना मद अंतर्गत 19.20 लाख रूपये की लागत से तालाब के पीछे नाला निर्माण तथा शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से झुग्गी झोपडी बस्ती मंें सीमेंट रोड व नाली निर्माण एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 45 लाख रूपये की लागत से बिहारी चाल में नाला निर्माण करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, वार्ड नं. 6 के पार्षद श्री अरविन्द्र वर्मा तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड के ंसंतोषी मेश्राम, विमला देवांगन, संुदरा, रजीया, प्रमिला, प्रतिभा, मालती, सुनीता पासवान, संजना पासवान, पूजा, गीता देवी, संध्या देवी आदि ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दोनो वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में सीमेंट रोड व नाला नाली निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा शहर में मूलभूत सुविधा रोड, नाली के लिये राशि उपलब्ध कराये थे, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज चिखली व झुग्गी झोपडी बस्ती एवं बिहारी चाल में नाला नाली निर्माण तथा सीमेंट रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन किया जा रहा है, उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जायेगा, ताकि लोगो को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे। इस अवसर उप अभियता सुश्री सुषमा साहू व श्री अनिमेष चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।