राजनांदगांव : चिखली खैरागढ़ रोड राजनांदगाँव रेलवे ओवरब्रिज में पुलिस विभाग और सार्वजनिक समिति के द्वारा लगाया गया रेलिंग बेरीगेट…

’पुलिस विभाग की अनुकरणीय पहल,

शहर को जोड़ने वाली एकमात्र लाइफलाइन चिखली खैरागढ़ रोड राजनांदगाँव रेलवे ओवरब्रिज में पुलिस विभाग और सार्वजनिक समिति के द्वारा लगाया गया रेलिंग बेरीगेट,

लोगो को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेलिंग बनाकर ओवरब्रिज पर लगाया गया, जिससे दुर्घटनाओं में लगेगी ब्रेक!

राजनांदगाँव शहर में एकमात्र बने रेलवे ओवरब्रिज में भारी ट्रैफिक के दबाव के चलते कई दुर्घटना हुई है जिसको देखते हुए. आज दिनाकंक 06.07.2025 को रेलवे ओवरब्रिज में लोहे से बने रेलिंग लगवाकर आज इसकी शुरुवात कि गई और वर्तमान मे और भी ऐसे ही रेलिंग बेरीगेट बनाके लगवाए जायगे, जिससे की लोगो की जानमाल की सुरक्षा हो सके और किसी तरह की ब्रिज पे कोई अप्रिय घटना ना घट सके, और जल्द ही ओवरब्रिज मे सुरक्षा और घटनाओ पे नजर रखने सीसी.टी वी.कैमरे भी लगवाए जायेंगे, आज ओवरब्रिज के प्रयास पे लोगो की प्रतिक्रिया और सराहना पुलिस विभाग को आम नागरिकों द्वारा मिली,

उक्त वयवस्था मे शुरुवात से ही इस पहल मे मुख्य भूमिका नगर पुलिस अध्यक्ष श्रीमान पुष्पेंद्र नायक जी की रही है जिन्होंने इस कार्य के बारे मे सोचा और चिखली थाना प्रभारी श्रीमान उमेश बघेल जी और सार्वजनिक समिति दीनदयाल नगर चिखली से शेखर ठाकुर जी के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाये और सबके प्रयास से वर्तमान मे दस बेरीगेट को आज दिनांक 6/7/25 दिन रविवार दोपहर 2 बजे श्रीमान नगर पुलिस अधिछक पुष्पेंद्र नायक जी, चिखली पुलिस प्रभारी, श्रीमान उमेश बघेल जी,

वर्तमान पदस्थ चिखली प्रभारी श्रीमान अरुण नामदेव जी,शिव शक्ति समिति अध्यक्ष शेखर ठाकुर जी, अभिषेक दूबे जी,मनोज जैन जी, समारु मेजर जी एवं विभागीय एवं सार्वजनिक लोगो की उपस्तिथि मे रेलिंग लगाई गई और लोगो द्वारा पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य की लोगो ने प्रशंसा की और खुद भी जवाबदारी से वाहन को ओवरब्रिज मे धीमी गति से चलाने की बात को स्वीकार भी किया गया!!