
राजनांदगांव। होली हर्षोल्लास पर्व के एक दिन पहले चिखली शांति नगर क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया है। आज शाम लगभग 6 से 7 बजे चिखली स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति उम्र लगभग 45 वर्ष को राजनांदगांव शहर की ओर जा रहा ट्रक ने रौंद दिया। इस दुर्घटना से व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। व्यक्ति सायकल में सवार था। घटना स्थल पर चिखली चौकी पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। मृत व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अतिक्रमण कर लगाई गई होली सामग्री की दुकान
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि होली पर्व के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण करके दुकान लगाई गई है। जिससे आने जाने वाले लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगी दुकानों के वजह से मार्ग संकीर्ण हो गया है। जिसके कारण यह दुर्घटना हुआ है। आपको बता दे कि चिखली खैरागढ़ रोड में ऐसे ही बहुत सी दुकानें लगी हैं जिससे आगे भी दुर्घटना हो सकती है।









































