राजनांदगांव: चैपाटी के पास अवैध रूप से रखे बंद ठेला निगम का अतिक्रमण दस्ता ने हटाया…

रात्रि में सफाई व्यवस्था आयुक्त ने लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 20 दिसम्बर। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा कल रात्रि में चैपाटी क्षेत्र में साफ-सफाई का जायजा लेकर अवैध रूप से रखे ठेला खोमचा व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। उल्लेखनीय है कि, शहर मंे अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता आज चैपाटी के पास अवैध रूप से रखे बंद ठेला हटाने की कार्यवाही की।


रात्रि में चैपाटी क्षेत्र में सफाई निरीक्षण कर आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने साफ-सफाई रखने गंदगी करने वालों पर कार्यवाही करने सफाई अमला को निर्देशित किए इसी तारतम्य में चैपाटी के पास ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालो को अतिरिक्त ठेला न लगाकर व्यवस्थित ठेला लगाने तथा साफ-सफाई रखने समझाईस दिए थें। उन्होने कहा कि, अनियोजित तरीके एवं चैक-चैराहा व रोड में ठेला खोमचा रखने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा गंदगी भी फैलती है। जिसे ध्यान में रखकर व्यवस्थित ठेला रखकर व्यवसाय करें। उन्होने निगम के अमला को चैपाटी के पास बंद रखे ठेला हटाने निर्देशित किए थे। निर्देश के अनुक्रम में आज निगम का अतिक्रमण दस्ता द्वारा अवैध रूप से रखे बंद ठेला हटाने की कार्यवाही की गई।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चैक चैराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।