राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति साइकिल से अमरनाथ की यात्रा की…

राजनांदगांव – शहर के वार्ड 1 बजरंगपुर नवागांव के निवासी अमृत भार्गव छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति बन चुके हैं, जिन्होंने साइकिल से अमरनाथ की यात्रा की है। इन्होंने सर्वप्रथम उड़ीसा के जग्गनाथ पुरी से अपनी यात्रा प्रारंभ की, जिसके बाद नेपाल के पशुपती नाथ, अयोध्या राम मंदिर, बाबा अमरनाथ, बद्रीनाथ, गुरूद्वारा हेमकुंड साहेब, ऋषिकेश हरिद्वार, सालासर बालाजी, खाटूश्याम, ब्रम्हा मंदिर पुष्कर राजस्थान की 7025 किलोमीटर यात्रा साइकिल से पूरी की। अमृत भार्गव ने बताया कि यह सफर इतना आसान नहीं था।

रास्ते में कई रूकावटों का सामना भी करना पड़ा। कई बार खाने-पीने के साथ-साथ आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके पूर्व में भी अमृत भार्गव ने साइकिल से ही बारह ज्योर्तिलिंग (सोमनाथ गुजरात, मल्लिकार्जुन आंध्रप्रदेश, महाकालेश्वर मध्यप्रदेश, ओमकारेश्वर मध्यप्रदेश, केदारनाथ उत्तराखंड, भीमाशंकर महाराष्ट्र, विश्वनाथ उत्तरप्रदेश, र्त्यम्बकेश्वर महाराष्ट्र, बैद्यनाथ झारखंड, नागेश्वर गुजरात, रामेश्वरम् तमिलनाडु, घृणेश्वर ज्योतिलिंग महाराष्ट्र), मां वैष्णव देवी, तिरूपति बालाजी, मधुरा वृंदावन, मुंबई सिद्धिविनायक, द्वारकापुरी सहित अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया है।