राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की प्रगति का बजट -किरण वैष्णव…

छुरिया:- जिला पंचायत सदस्य किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश हुआ है।यह बजट छत्तीसगढ़ की प्रगति का बजट है।


विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह बजट खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। यह बजट हमारे छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट है, प्रदेश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का बजट है। यह बजट  सभी वर्गों के लिए खुशहाली का बजट है।

श्रीमती वैष्णव ने कहा कि मोदी जी की गारंटी व विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ की प्रगति व खुशहाली का बजट है।इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिलेंगे।छत्तीसगढ़ के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रजत जयंती बजट है…