
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू 9 नवम्बर को सुबह 11 बजे सर्किट हाऊस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। अध्यक्ष श्री साहू दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी, श्री आरएन वर्मा, सहायक अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे शामिल होंगे। इसके पश्चात अध्यक्ष श्री साहू शाम 4 बजे सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता एवं सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। अध्यक्ष श्री साहू 10 नवम्बर को सुबह 11 बजे डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन करेंगे।









































