राजनांदगांव । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू नायक ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस महामारी में अभूतपूर्व पहल की गई है । 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड -19 की वैक्सिंग मुफ्त में लगाएं जाने का स्वागत किया । राजनांदगांव राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोलू नायक ने उक्त फैसलों का प्रशंसा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय यकीनन बेहतर साबित होगा ।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए हुए फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी । वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता व उत्साह आएगा और बढ़ – चढ़कर आमजन वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आएंगे । राजनांदगांव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के गोलू नायक ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साधुवाद ज्ञापित किया ।










































