
राजनांदगांव 14 दिसम्बर। राज्य सरकार के 17 दिसम्बर 2022 को 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में छत्तीसगढ गौरव दिवस का आयोजन करने के निर्देश छ.ग. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिये गये है। निर्देश के अनुक्रम में नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सरकार की हितग्राही मूलक एवं विकास कार्यो पर केन्द्रीत योजनाओं को जन जन तक पहुचाने रूप रेखा तय की गयी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बैठक में कहा कि गौरव दिवस का आयोजन नगर निगम के सभागृह में दिनांक 17 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 9ः30 बजे से किया जायेगा।
जिसके लिये सभी आवश्यक तैयारी कर ली जावे। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, पार्षदों नामांकित पार्षदों,गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया जावे तथा शासन की योजनाओें से अवगत कराया जावे एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वान्ह 11ः00 बजे राज्य की जनता के नाम संदेश का प्रसारण की व्यवस्था की जाये। इसके अलावा राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजना जैसे मुख्यमंत्री मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा चार वार्डो में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये,

जहॉ हितग्राहियों को सरकार की योजना की जानकारी देकर उनका सम्मान किया जाये तथा धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स मे भी हितग्राहियों का सम्मान किया जाये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल में शासन की विभिन्न योजनाओं का स्टाल लगाकर नागरिकों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जावेग।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि शासन निर्देशानुसार दिनांक 17 दिसम्बर 2022 को शासन की 4 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देने योजना का प्रचार प्रसार करने नगर निगम सभागृह में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जायेगी। कार्यक्रम में नागरिकों को शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी तथा योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया जायेगा।
इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वान्ह 11ः00 बजे राज्य की जनता के नाम संदेश का प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रातः 7ः30 बजे से चारों मुख्यमंत्री मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चार स्थान क्रमशः जय स्तम्भ चौक, शंकरपुर आंगनबाडी केन्द्र के पास, राजीव नगर महिला प्रशिक्षण केन्द्र के पास एवं गौरी नगर पार्षद कार्यालय के पास हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया जायेगा,
साथ ही हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा प्रातः 11ः00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के राज्य की जनता के नाम संदेश का प्रसारण किया जायेगा। इसी प्रकार धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में भी संदेश का प्रसारण किया जायेगा।
आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल निगम परिसर में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने स्टाल लगाया जायेगा, जहॉ मोर जमीन मोर आवास के लिये आवेदन भराया जायेगा तथा मितान के माध्यम से बच्चों का आधार कार्ड बनाने शिविर लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके रहेगे एवं मेडिकल मोबाईल यूनिट के नोडल अधिकारी विधि अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि रहेगे। इसके अलावा सहायक अभियंता उप अभियंता एवं कर्मचारीगण सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये सहायक रहेगे।
बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व श्री प्रणय मेश्राम, विधि अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि,प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित उप अभियंता एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































