राजनांदगांव : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान में महापौर एवं आयुक्त ने लिया तैयारी का जायजा…

राजनांदगांव 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन करने शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा 6 अक्टूबर 2022 से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान में किया जा रहा है।

छत्तीसगढिया ओलंपिक के लिये किये जा रहे तैयारी का जायजा लेने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एव ंआयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान पहुंच कर तैयारी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, विनय झा, श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार व राजा तिवारी एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियो को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जो कि स्वागत योग्य है।

मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी की सोच छत्तीसगढ की जनता में छत्तीसगढ की पारंपरिक त्यौहारों, आयजनों, खेलों के प्रति उत्साह हो। उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ की संस्कृति जो विलुप्त हो गयी थी उसे फिर से सजोना मुख्यमंत्री की सोच है। जिसके लिये उन्होंने छत्तीसगढ की पारंपरिक त्यौहारों, हरेली अमावस्या, तीजा, पोला आदि को जोर शोर से मनाने की शुरूवात किये, इसके लिये उन्होंने दोनों पर्व में छुटटी की घोषणा किये। उसी तर्ज में अब छत्तीसगढ की पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों में खेल भावना का विकास करने छत्तीसगढिया ओलंपिक प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगडी, गेडी दौड, भंवरा, 100 मीटर की दौड एवं लंबी कूद खेल को शामिल किया गया है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि नगर निगम द्वारा भी 6 अक्टूबर से ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान में वार्ड स्तरीय खेलो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वार्ड के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमत्रंी माननीय बघेल जी की सोच के अनुरूप खेल का आयोजन हो इसमें किसी प्र्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने सभी पार्षदों एवं राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों में भाग लेकर आयोजन को सफल बनावे।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप खेलो का आयोजन किया जाना है। 6 अक्टूबर को महापौर महोदया के द्वारा छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल का प्रातः 10 बजे उद्घाटन किया जायेगा। जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, वार्ड पार्षद के नेतृत्व में खेल का प्रदर्शन करेगे, सभी खिलाडीयों को आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।

उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल के प्राचार्य श्री भूषण साव, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व श्री प्रणय मेश्राम, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव मिश्रा आदि उपस्थित थे।