राजनांदगांव/छुरिया : छुरिया नं.पं.अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा द्वारा डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया सम्मान…

राजनांदगांव/छुरिया -संकट के बीच मरीजों को गरम पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम ने स्वयं के व्यय से वॉटर डिस्पेन्सर मशीन खरीद कर स्वास्थ्य केंद्र छुरिया को प्रदान किया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इससे मरीजों को गरम पानी 24 घंटे उपलब्ध हो सकेगा। यह मशीन गरम , ठंडा और सामान्य तीनो प्रकार का पानी उपलब्ध कराती हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , संसदीय सचिव इन्द्र शाह , विधायक छन्नी साहू के निर्देशानुसार सार्वजनिक दायित्वों को निभाते हुए एक छोटी पहल उनके द्वारा की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया अध्यक्ष रितेश जैन जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चूमन साहू विजय यादव पार्षद सुनील लारो कर, BMO डॉक्टर पासी जी डाक्टर ऐश्वर्या डाक्टर भाटिया पूर्व पार्षद दामोदर शर्मा, श्रीमती उर्मिला पटेल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मनीष साहू एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कुंभकार योगेश देवांगन एवम अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।

नं पं अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा शाल श्रीफल देकर किया डाक्टर नर्स का सम्मान-

छुरिया नं पं अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा द्वारा अपने ओर से इस खतरनाक बिमारी कोरोना कोविड मे अपने जान की परवाह किए बैगर मरीजों के दीन रात सेवा मे लगे डाक्टर नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारियों को शाल श्रीफल कपड़ा देकर सम्मान व हौसला आफजाई किया।