राजनांदगांव/छुरिया: तेज रफ्तार दो बाइक में टक्कर से से दो की मौत, तीन घायल…

राजनांदगांव/छुरिया- 19 जनवरी। तेज रफ्तार वाहनों की दीवानगी ने आज दो लोगों की जान ले ली। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर घायलों में दो नाबालिग और एक वृद्ध शामिल है। सभी को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल बसंतपुर में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव छुरिया स्वास्थ्य केन्द्र की मरच्यूरी में रखे गये हैं। चिचोला पुलिस ने भादवि घायलों को में की धारा 279, 337, 304(ए) का जुर्म पंजीबद्ध हास्पिटल कर विवेचना में लिया है।

Advertisements

हमारे छुरिया संवाददाता शिशुपाल साहू ने घटना स्थल से जानकारी देते हुए बताया कि चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आज शाम लगभग 4.45 बजे दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गयी। दोनों बाइक में कुल पांच लोग सवार थे। मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।

वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक क्रमांक सी जी 08 डब्ल्यू 3545 में दो लोग सवार थे तथा सीजी 07 बी एफ 2628 में तीन लोग सवार थे। तीनों घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। दोनों बाइक सवार कहां जा रहे थे यह भी पता नहीं चल पाया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल लाकर भर्ती कराया गया है। दुर्घटना आरटीओ बैरियर पाटेकोहरा से कुछ आगे डिकल कॉलेज संगवारी होटल के सामने मुख्य मार्ग पर हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल किरण कुमार पिता विजय कुमार (16), गोपी किशन (18) दोनों निवासी ग्राम खोभा तथा अगनू पिता मनसुख (65) निवासी पाटेकोहरा को इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक का नाम देवी सिंह बताया जा रहा है। अन्य के नाम सामने नहीं आए है।