राजनांदगांव: छुरिया में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का हंगामा…

राजनांदगांव। ज़िले के छुरिया में देर रात बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया।

Advertisements

कल्लूटोला, शिकारी टोला और झितराटोला के सैकड़ों ग्रामीण रात लगभग 9 बजे बिजली दफ़्तर पहुँचे। आक्रोशित ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेता चुम्मन साहू, लादूराम तमरेकी, अमीत अग्रवाल और पार्षद सोनू खान भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल समाधान की मांग की।

घेराव की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे और लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।