राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राम विजयपुर के हाट बाजार में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी…

राजनांदगांव 02 मार्च 2022। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में मोहला विकासखंड के ग्राम विजयपुर के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित योजनाओं से संबंधित पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण किया गया।

ग्राम बोगा के सचिव मिथिलेश सिन्हा एवं उनके साथी धर्मेंद्र देशमुख ने फोटो प्रदर्शनी देखी। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रिका छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी है। उन्होंने अपने ग्राम में विभिन्न योजना से संबंधित पुस्तिका प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।

लालश्याम शाह शासकीय नवीन कॉलेज मोहला के छात्र श्सुमन रावटे ने बताया कि इस फोटो प्रदर्शनी में सभी शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक साथ मिल रही है, जो आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक है। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के आनंद सागर चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।