हॉकर्र की हमदर्दी में युवा कांग्रेस ने बढ़ाए मदद के हाथ।

हॉकर कर बंधु संकट की घड़ी में कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे हैं!- चेतन भानूशाली
राजनांदगांव 3 जून 2021- प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कुलकुंडा व सह प्रभारी एकता ठाकुर जी के मार्गदर्शन एवं राजनांदगांव जन प्रिय नेता जितेंद्र उदय मुदलियार के सहयोग से राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एवं अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजिक सोंलकी , ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुशवाहा शेख आशिफ़ के साथ आज अखबार के हॉकर भाइयों को सूखा राशन वितरण किया गया। एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने लोगो को जागरूक किया गया।
कोरोनाकॉल के कठिन दौर में भी घरों में अखबार मुहैया करा रहे हॉकरों की सुध लेते हुए सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है । कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार द्वारा युवा कांग्रेस राजनांदगांव के माध्यम से एक अभिनव पहल कर हॉकरों की जरूरतों को न सिर्फ समझा, बल्कि उन्हें घरेलू उपयोग के लिए सूखा राशन का किट उपलब्ध कराया।
जितेंद्र मुदलियार का कहना है कि कोरोना की चुनौती से परे हॉकर अखबारों की प्रतियां घरों तक पहुंचा रहे हैं। अखबार के नियमित पाठकों को बुरे संकट में देश और दुनिया की खबरों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। इसके पीछे हॉकरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस विपदा के दौर में हॉकरों को निजी जरूरतों के आधार पर राशन किट मुहैया कराया गया है। हॉकरों को इससे काफी संबलता मिली है।
हॉकर इस बात से खुश हैं कि कम से कम बुरे दौर में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानूशाली ने कहा हमारे हॉकर बंधु भी कोरोना वारियर्स है क्योंकि लोगों तक घर घर जाकर अखबार का वितरण करते हैं गर्मी हो या बरसात हो लगातार सालों भर लोगो तक अखबार पहुंचाने का काम करते हैं।












































