राजनांदगांव: जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर वृद्धा आश्रम में किया गया फल वितरण…

राजनांदगांव- जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने अपने समर्थको के साथ जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में आवश्यक सामाग्रियों के साथ फल वितरण कर मंत्री अमरजीत भगत का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही वृद्ध जनो से उनके दीर्घायु की कामना करने का आग्रह किया।

इस दौरान शहर महामंत्री प्रेम रूपचाँदनी एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, राष्ट्रीय संयोजक नितिन बतरा, राकेश चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर युवा नेता के साथ राजनांदगांव वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया गया जिसमें विशेष रूप से ब्लाक अध्यक्ष अमित कुशवाहा, गोलू नायक, आशीष साहू, पुनित भारती, अनिल सिन्हा, शाहील खान, राहुल गजभिए, हिमालय बांढे, हर्ष व्यास, राहुल यदु, कौशिक सोंलकी आदि उपस्थित थे।