राजनांदगांव: जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्डों का आरक्षण संपन्न…

राजनांदगांव: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि वार्डों का आरक्षण 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए किए जाना है। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के लिए पर्ची निकालकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई।नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के 20 वार्डों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए 3 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 एवं सामान्य के लिए 11 सीट का निर्धारण किया गया।

Advertisements

अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 4 राज फैमली वार्ड, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 20, 14 एवं 15 निर्धारित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 5, 9, 10, 12 और 18 तथा सामान्य वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 7, 8, 11, 13, 16, 17, 19 निर्धारित किया गया है। महिलाओं के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग की 1 सीट को मुक्त रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 14 महिला वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 10, 12, महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।

वार्ड क्रमांक 1, 8, 17 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह, एसडीएम खैरागढ़ श्रीमती निष्ठा पाण्डे सहित, सीएमओ सुश्री सीमा बख्शी तथा नगर पालिका खैरागढ़ के पदाधिकारी उपस्थित थे।शासन के निर्देशानुसार वार्डों का आरक्षण वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए किया गया। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद खैरागढ़ क्षेत्र (नगरीय) की कुल जनसंख्या 22564 है। जिसमें कुल महिला की संख्या 11253 एवं पुरूषों की संख्या 11311 है। कुल जनसंख्या 22564 में से अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 809 है, जो कुल जनसंख्या का 3.58 प्रतिशत है।